देश-विदेश

धर्मेंद्र के निधन की उड़ी अफवाह, बेटी ईशा देओल ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- वो अभी जिंदा हैं…

मीडिया प्लेटफार्म को अभिनेत्री ने किया आड़े-हाथों....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और ‘शोले’, ‘फूल और पत्थर’ और ‘चुपके-चुपके’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। लगभग छह दशकों से हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। 8 दिसंबर को वो 90 वर्ष के होने जा रहे हैं।

फिलहाल अभिनेता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आज सुबह अफवाह सामने आई कि उनका निधन हो गया है। इस पर अब उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पुष्टि की है कि धर्मेन्द्र की हालत में सुधार हो रहा है और वो जिंदा है।

ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा ऐसा लग रहा है कि मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें।

पापा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने वालों का दिल से धन्यवाद।’ इससे पहले सनी देओल और हेमा मालिनी ने भी रिलीज जारी कर कहा था कि वो अभी स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!