उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कोल्हू में धधक रही थी प्लास्टिक-रबड़::

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए कोल्हू पर लगाई सील.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद क्षेत्र में संचालित एक कोल्हू में ईंधन के रूप में प्लास्टिक और रबड़ जलाना संचालक को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने कोल्हू में भारी मात्रा में प्लास्टिक और रबड़ जलता पाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कोल्हू को सील कर दिया और संचालक को कड़ी फटकार लगाई। जानकारी के मुताबिक बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में संचालित एक कोल्हू में प्लास्टिक और रबड़ जलाए जाने की शिकायत प्रदूषण नियंत्रण विभाग को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से RO राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम को कोल्हू में ईंधन के रूप में भारी मात्रा में प्लास्टिक और रबड़ जलता मिला। इससे निकलने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा था। स्थिति को देखते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोल्हू को सील कर दिया।विभागीय टीम ने संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में प्लास्टिक और रबड़ जैसे प्रतिबंधित एवं प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर कोल्हू संचालित करने वालों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम में RO राजेंद्र सिंह, सुनील डबराल, राहुल समेत स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!