प्रदर्शन: जस्सावाला गांव में श्रीजी बायोगैस प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
फैक्ट्री स्वामी पर लगे आरोप, सड़कों पर "वेस्टमैट्रियल" और नदियों में डाला जा रहा गन्दा पानी, तहसीलदार के आश्वासन पर हुआ धरना समाप्त...(देखिए वीडियो)
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के जस्सावाला गांव में श्रीजी बायोगैस प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि फैक्टी से निकलने वाले वेस्टमैट्रियल से सड़कों पर कीचड़ हो जाता हैं। जिसके कारण बरसात के दिनों में ग्रामीण चोटिल हो जाते हैं और साथ ही फैक्ट्री स्वामी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए जेसीबी से नाला खुद डाला।

और मनमाने तरीके से गंदे पानी से नदियों को दूषित किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंची हरिद्वार तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के जस्सावाला गांव में श्रीजी बायोगैस प्लांट में गन्ने की मैली से CNG गैस बनाई जाती हैं। आरोप हैं कि फैक्ट्री स्वामी मैली से गैस बनने के बाद उसके दूषित पानी और वेस्टमैट्रियल को नदियों में डाल रहा हैं। जोकि NGT भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन हैं।
आरोप हैं कि फैक्ट्री स्वामी गन्दे पानी को किसानों के खेत में पंपिंग कर उनकी फसलों को बर्बाद करने में लगा हुआ हैं। और साथ ही उन्होंने आरोप लगाया हैं कि फैक्टी से निकलने वाले वेस्टमैट्रियल से सड़कों पर कीचड़ हो जाता हैं जिसके कारण ग्रामीणों को चोटिल हो जाते हैं। और गंदगी के कारण उनको दुर्गंध का सामना भी करना पड़ता हैं। और साथ ही फैक्ट्री स्वामी ने गन्दे पानी और मैली निकासी के लिए मनमाने तरीके से रात के समय जेसीबी से नाला खुदवाया।
धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए हरिद्वार तहसीलदार प्रियंका रानी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता की। तहसलीदार प्रियंका रानी ने फैक्ट्री में अनियमितता पाए जाने पर रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी द्वारा जांच करने के आश्वासन के बाद 2 दिनों तक धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
वहीं ग्राम प्रधान प्रीति ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र लिख कार्यवाही की मांग की हैं। इस दौरान किरण पाल वाल्मीकि पूर्व राज्य मंत्री ,तेजप्रताप सैनी प्रदेश महासचिव भीम आर्मी, संदीप चनालिया प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, आशीष सैनी प्रधान, विवेक सैनी (मुखिया जी) समाज सेवक , अमित सैनी , आकाश सैनी, सतेंद्र सैनी, भोपाल सैनी, अभिनव सैनी, एडवोकेट आकाश सैनी , प्रधान मुजम्मिल अली, प्रधान अब्दुल हसीन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।