हादसा: बेडपुर गांव में मौत में शामिल होने आई महिलाओं से भरी ट्रैकटर-ट्राली पलटी,आधा दर्जन महिलाएं घायल…
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा अस्पताल

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। युवक की मौत में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में देर शाम एक युवक की मौत हो गई थी। मौत में शामिल होने आई बचैटी सहारनपुर निवासी महिलाएं युवक के सपुर्द ए खाक होने के बाद वापस अपने ट्रैकटर-ट्राली में भर कर अपने गांव लौट रहे थे। तभी इमलीखेड़ा पुल के समीप ट्रैकटर-ट्राली चालक अपना संतुलन खो बैठा। और ट्रैकटर-ट्राली पलट गई।
ट्रैकटर-ट्राली पलटने से चीख पुकार की आवाजे आने लगी। तभी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रैकटर-ट्रालीसे बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हैं।