
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर पर दबंगई और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर की गई बदसलूकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल मच गई है।
वायरल ऑडियो में विधायक पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा— “तेरे दिन खराब आ रहे हैं क्या, जो तू आंख दिखा रहा है?”। ऑडियो सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोश है और इसे जनप्रतिनिधि की गरिमा के खिलाफ बताया जा रहा है।
पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित थाने में विधायक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने न सिर्फ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, और उनके इस कृत्य से वह मानसिक रूप काफी प्रताड़ित हुआ हैं। वही पीड़ित ने अपने साथ अप्रिय घटना होने का अंदेशा भी जताया हैं।
पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह की भाषा और व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, ऑडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने भी विधायक को घेरना शुरू कर दिया है और मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है। जब इस मामले में विधायक रवि बहादुर से उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि आरोप कोई भी लगा सकता हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले से जानकार अंजान बनी हुई हैं।



