कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट छोड़कर अस्पताल पहुंचे मंत्री
सांस लेने में दिक्कतें के चलते अस्पताल में कराया था भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर आया नया अपडेट...
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं। कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की तबियत खराब हो गई।
मंत्री सुबोध उनियाल कैबिनेट की बैठक को छोड़कर निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर वन मंत्री उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार 23 अक्टूबर को उत्तराखंड सचिवालय देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक शुरु हुई. लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंत्रिमंडल की बैठक छोड़कर बाहर निकले और कार में बैठकर चले गए। जब मंत्री सुबोध उनियाल सचिवालय से रवाना हो रहे थे, उस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके वापस जाने की वजह पूछी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं लग रही है, जिसके चलते वो कैबिनेट बैठक छोड़कर जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंत्री सुबोध उनियाल का बीपी बढ़ा हुआ था, जिसके चलते उनको दिक्कत महसूस हो रही है। लिहाजा डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी। चेकअप के बाद मंत्री सुबोध उनियाल दून अस्पताल से सीधा यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास चले गए थे। हालांकि कुछ देर बाद ही वो सचिवालय में चल रही कैबिनेट बैठक में दोबारा पहुंच गए।