उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

फैक्ट्री से पाइप चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे: कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा 

बहादराबाद पुलिस को मिली सफलता

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को 250 स्टील के पाइप के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया हैं।

(फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर निवासी बृजमोहन गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीते 12 जनवरी को उसकी फैक्ट्री से 3 स्टील के पाइप से भरे कट्टे चोरी कर लिए गए। और साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिया गया हैं।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल

मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल टीम का गठन किया। और अधीनस्थ अधिकारियों को मामले का पटाक्षेप करने के दिशा-निर्देश दिए गए। गठित टीम ने महज 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना नाम विशाल धीमन निवासी बहादरपुर सैनी बहादराबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर 3 स्टील के पाइप से भरे कट्टे बरामद कर लिए गए।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपित विशाल धीमन निवासी बहादरपुर सैनी के निशानदेही पर 3 स्टील के पाइप से भरे कट्टे बरामद कर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया हैं। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, अवनेश राणा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!