उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई प्रसाद की दुकान से चोरी की घटना: पुलिस ने नामजद के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज…(देखिए वीडियो)

पुलिस चोरों की तलाश में जुटी....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर पुलिस ने प्रसाद की दुकान से चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर नामजद चोरो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अलीशान ने पुलिस को लिखित में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी कलियर में पीरगेब साहब पर प्रसाद की दुकान हैं। 8 फरवरी को उसके परिवार में शादी होने के कारण वह घर पर था।

(फाइल फोटो)

आरोप हैं कि जिसका फायदा उठाते हुए आरिश और शहादत निवासी महमूदपुर ने दुकान में घुसकर गल्ले से करीब 5900 रुपये की प्रसाद के लिए मन्नत के रूप में चढ़ाई जाने वाली चांदी के पत्ते, चादर समेत कई अन्य सामान चोरी कर ले हुए।

चोरी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शहादत पूर्व में जेल जा चुका हैं। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरिश और शहादत निवासी महमूदपुर थाना कलियर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!