तरावीह की नमाज के बाद मामूली कहासुनी में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, एक की मौत, कई घायल
क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने गांव में डाला डेरा

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) रुड़की रविवार की देर रात दो पक्षों में मामूली सी बात पर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ा।
कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तरावीह की नमाज के बाद लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पनियाला गांव निवासी सद्दाम का गांव के कुछ युवकों से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने झगड़ा शांत कर दिया था। लेकिन दोनों के बीच झगड़े की चिंगारी सुलगती रही।
रविवार देर रात तरावीह की नमाज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
(फाइल फोटो)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने लाठियां फटकार भीड़ को नियंत्रित किया। और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंची। जहां एक युवक सद्दाम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कई गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।…..गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार