दिनदहाडे शिक्षानगरी में लूट से मचा हड़कंप…बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट
विरोध करने पर महिला के गले पर धारदार हथियार से किया वार, हालत गंभीर, चिकित्सको ने महिला को हायर सेंटर किया रेफर
क्लिकउत्तराखंड:-(एसके०सिंह ) रुड़की शिक्षा नगरी में दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर हुई लूट से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने पहले घर के अंदर एंट्री की।
और लूटपाट करने लगे महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला के गले पर वार कर उसको घायल कर दिया। लूटपाट कर दोनो बदमाश मौके से फरार हो गए।
(फाइल फोटो)
मिली जानकारी के मुताबिक गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील माता वाली गली में विपिन का मकान है। सोमवार सुबह परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे जबकि उसकी पत्नी रेखा घर पर अकेली थी।
दिनदहाड़े करीब 12 बजे बदमाश घर के अंदर घुस आए। और लूटपाट करने लगे। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने धर हथियार से महिला के गले पर वार कर दिया। जिससे कारण महिला खून से लथपथ हो गई। बदमाश घर के अंदर रखे सामना और महिला के कुंडल लूटकर मौके से फरार हो गए।
(फाइल फोटो)
महिला ने चीख-पुकार मचाया तो आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगो से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
(फाइल फोटो)
दिनदहाड़े हुई शहर में हुई लूट से हड़कंप मचा हुआ हैं। वही पुलिस के आलाधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।