
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) राजधानी देहरादून में गौकशी और गौतस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार देर रात ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौकशी का आरोपी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी शमीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपित बदमाश के लिए काबिंग कर रही हैं।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश के बाद दून पुलिस द्बारा लगातार आने क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार देर रात पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया।
लेकिन दोनों पिस्तौल दिखाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी-स्टेट में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल ओर उसके बाद अस्पताल में पहुंच कर पूछताछ की गई है।
एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्यवाई की गई है। पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान 32 वर्षीय इरशाद निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, इरशाद ने इसी महीने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था. मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी बरामद की है। वही फरार आरोपी शमीम निवासी गंदेबड़ा, सहारनपुर की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है. घायल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



