क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर हरिद्वार विश्वविद्यालय में विश्व विद्यार्थी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों ने तकनीकी प्रतियोगिताओं, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।
PHIMACH Aerospace Pvt. Ltd. के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. महर्षि सुभाष ने छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि अपने नए विचारों और तकनीकी ज्ञान से रोजगार देने वाले भी बनें।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता और उपाध्यक्ष नमन बंसल ने छात्रों को बड़े सपने देखने और मेहनत के दम पर उन्हें पूरा करने का संदेश दिया। कुलपति डॉ. राजीव महाजन ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।
शिक्षा के साथ तकनीकी कौशल और नई सोच भी जरूरी है।प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आदेश के. आर्य ने कहा कि छात्रों को डिग्री तक सीमित न रहकर नवाचार, नेतृत्व और व्यावहारिक कौशल विकसित करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. रोहित कुमार, जिया सजीव, डॉ. रोशन ठाकुर, डॉ. एकता जैन और डॉ. धीरज समेत अन्य का सहयोग रहा।



