उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार यूनिवर्सिटी की पहल:::

बेडपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत पिरान कलियर के बेडपुर गांव में सोमवार को हरिद्वार विश्वविद्यालय की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं, विश्वविद्यालय के बीफार्मा द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने राजकीय विद्यालय में स्वच्छता एवं हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने बच्चों को नियमित हाथ धोने, स्वच्छ भोजन करने और आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को बताया कि दैनिक जीवन में स्वच्छता का ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन सीए एसके गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल, पीवीसी डॉ. आदेश आर्या, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, फार्मेसी निदेशक डॉ. देवव्रत, एचओडी डॉ. अंकित शुक्ला, समन्वयक विशाल बलियान एवं प्रशांत राय समेत छात्रों समन्वयक आर्यव्रत, रिधिमा, प्रियांशु, तरुण, सुजल और ऋषि ने आयोजन में सहयोग किया। वही ग्रामीणों ने विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!