उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शांतरशाह में बेखौफ बदमाशों का तांडव:::

दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

 

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वही वारदात के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. बताया गया कि हैप्पी अपनी मोटरसाइकिल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उस पर दो फायर झोंक दिया। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ ज्वालापुर संजय सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई अशोक सिरसवाल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।दुकान पर बैठे युवक को गोली मारकर बदमाशों के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गोलीकांड के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!