उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर उर्स में छेड़छाड़ पर संग्राम::

दो गुट आमने-सामने, वायरल हुआ मारपीट का वीडियो......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले में बुधवार को बड़ी रोशनी के मौके उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चलने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अब्दाल साहब रोड की तरफ का हैं। जहां पर एक युवती के साथ कथित तौर पर एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला कहासुनी से बढ़कर विवाद में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर जमकर मारपीट हुई और काफी देर तक लात-घूसे चलते रहे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है। उर्स के चलते कलियर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने और चप्पे-चप्पे पर निगरानी के दावों के बीच मेले में इस तरह खुलेआम मारपीट होना पुलिस व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!