उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे चार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा:

एक की मौत, तीन घायल, 2 बाईकों पर सवार होकर निकले थे चारों युवक....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे चार युवकों की दो बाइकों को शनिवार तड़के हकीमपुर तुर्रा के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक चारों युवक हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे। शनिवार तड़के वे दो बाइकों पर सवार होकर भगवानपुर की ओर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। हकीमपुर तुर्रा के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नन्हे लाल पुत्र चेतराम (32) निवासी बंदायू, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजपाल पुत्र रामपाल (40) निवासी फरीदपुर, बरेली और साहिब सिंह पुत्र जगदीश (33) निवासी बिजौली, बंदायू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सन्दीप पुत्र जगदीश निवासी बिजौली, बंदायू को साधारण चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि हादसे में अन्य 3 युवक घायल हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!