उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हज हाउस में शान से लहराया तिरंगा:

गूंजा देशभक्ति का संदेश,शहीदों को किया नमन....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड :-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर स्थित हज हाउस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। सुबह होते ही हज हाउस परिसर तिरंगे के रंग में रंग गया। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों के साथ पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।जैसे ही तिरंगा आसमान की ऊंचाइयों में लहराया, पूरा माहौल देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया। राष्ट्रगान के साथ आजादी के उन वीर सपूतों को याद किया गया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि लाखों देशवासियों के संघर्ष और बलिदान की अमूल्य विरासत है। तिरंगे की आन, बान और शान को कायम रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में हज अधिकारी मौ. अहसान, पूर्व सदस्य अकरम साबरी, अबरार, शहजाद, तन्जीम, अजीम, हसन अली, आसिफ, जाहिद तथा कार्यालय स्टॉफ अब्दुल शाहिद, अब्दुल कादिर, रफत हुसैन, मौ. इजहारूल हक, इमरान, अरशद रजा, गुलशन, नफीस, अश्वनी, अंकित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!