क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) आजादी के अमृत भाव से सराबोर सिकरोड़ा में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति के जज़्बे और गौरव के साथ मनाया गया। इंसाफ कमेटी सिकरोड़ा की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अध्यक्ष यूसुफ राणा ने तिरंगा फहराया।
तो पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत हो उठा। आसमान में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से गूंजता वातावरण हर दिल में मातृभूमि के प्रति सम्मान का एहसास करा रहा था।
तिरंगे को सलामी देने के साथ ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पुष्पवर्षा के बीच लोगों ने उन वीर सपूतों को याद किया, जिनके त्याग, संघर्ष और बलिदान की बदौलत आज देश आजादी की खुली हवा में सांस ले रहा है।
इस अवसर पर यूसुफ राणा ने कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान से मिली एक अमूल्य विरासत है। इसकी हिफाजत करना और देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष राव नसीम, कोषाध्यक्ष राव यासिर, राव जमीर, शोयब मलिक, राव फैज समेत अन्य मौजूद रहे।






