उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मासूमों के चेहरे पर लौटी मुस्कान:

शांतरशाह पुलिस ने तीन बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाया.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) सड़क पर भटकते तीन मासूम चेहरे, आंखों में अपने परिजनों की तलाश और हर कदम पर अनजान रास्तों का डर… लेकिन तभी बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह पुलिस उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई.

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी: फोटो

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें तीन छोटे बच्चे लावारिस अवस्था में घूमते मिले। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर धैर्यपूर्वक पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया कि वे पिरान कलियर के रहने वाले हैं और अपने परिवार से बिछड़ गए हैं।बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम ने तत्काल उनकी पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर की मेहनत रंग लाई और तीनों बच्चों के परिवार का पता लगाकर उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने शांतरशाह पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की संवेदनशीलता और तत्परता की जमकर सराहना की। टीम में शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह जगवाण, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह तथा एसपीओ अरमान की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!