उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

दरगाह साबिर पाक के 758वें उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन की अहम बैठक:

अफसरों को मिला अल्टीमेटम, एक भी चूक नहीं होगी बर्दाश्त!" एडीएम ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह हजरत साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्स शुरू होने से पहले हर व्यवस्था धरातल पर पूरी होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरगाह साबिर पाक: फोटो

बैठक में एडीएम ने कहा कि लाखों की संख्या में आने वाले जायरीनों को पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने उर्स से जुड़े सभी टेंडरों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध कराए जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि पूरे मेला क्षेत्र की प्रभावी निगरानी की जा सके। साथ ही अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर हर समय तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सिंचाई विभाग को नहर किनारे टूटी रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने और पुरानी बंद पड़ी नहर की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

कलियर विधायक फुरकान अहमद: फोटो

इस दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कलियर से रुड़की तक स्थायी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष उर्स के दौरान अस्थायी लाइटों पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, जबकि स्थायी प्रकाश व्यवस्था होने से पूरे वर्ष जायरीनों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने यह भी बताया कि कोर कॉलेज से कलियर तक क्षतिग्रस्त सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विभागीय अधिकारियों ने उर्स से पहले सड़क दुरुस्त करने का भरोसा दिया है। उन्होंने मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने की भी मांग की।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी, ईओ कुलदीप सिंह चौहान, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, पेयजल, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा दरगाह लेखाकार एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!