क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत पिरान कलियर में शासन ने चार सभासदों को मनोनीत कर दिया है। शहरी विकास विभाग के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्याम सिंह, मुरसलीन, शमीम अहमद और राहुल कुमार को नगर पंचायत का मनोनीत सभासद बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के बाद नगर पंचायत की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में नई हलचल देखने को मिल रही है।

मनोनीत सभासद अब नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेकर क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े प्रस्तावों और विभिन्न योजनाओं के संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चारों मनोनीत सभासदों के चयन के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए मनोनीत सभासद क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।

शासन के इस निर्णय को नगर पंचायत के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



