
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर निवादा गांव में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दामाद, सास-ससुर,देवर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

बीते शनिवार को हबीबपुर निवादा गांव की चार बेटियों की मां नीलू सैनी (32 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, अब इस मामले में मृतका नीलू सैनी के पिता नीटू राम निवासी नई मंडी कस्बा झबरेडा ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 2015 में अपनी पुत्री नीलू सैनी की शादी हबीबपुर निवादा गांव के रहने वाले बसंत कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।
और हैसियत से ज्यादा बढ़-चढ़कर दान- दहेज दिया गया था। लेकिन सुसराल पक्ष के लालची किस्म के लोग हैं। जिसके चलते उसकी पुत्री के साथ पति बसंत कुमार, ससुर विनय कुमार, सास सुषमा और देवर अंकित रोज छोटी-छोटी बातों पर गाली गलौज और मारपीट करते थे। पूर्व में और चौथी पुत्री होने पर इन लोगों द्वारा उसके(नीलू सैनी) के साथ मारपीट की गई।

ससुराल पक्ष की बढ़ती क्रूरता को देखते हुए वह अपनी पुत्री को घर ले आए। और उसका इलाज कराया। बिरादरी के लोगों के कहने पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। जिसके बाद वह अपनी सुसराल चली गई। लेकिन सुसराल पक्ष की क्रूरता नहीं थमी।

पिता ने तहरीर में आगे बताया इसी बीच 18 जुलाई को एक अंजान नंबर से फोन आया कि तुम्हारी बेटी की तबियत बहुत खराब हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे उनकी बेटी मृतक अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी और शरीर पर गंभीर चोटें के निशान थे।

पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को सुसराल के लोगों द्वारा पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या की गई हैं। मृतक नीलू सैनी के पिता ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति बसंत कुमार, ससुर विनय कुमार, सास सुषमा और देवर अंकित के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।



