उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की पहल:

9 दिवंगत पत्रकार परिवारों को 5-5 लाख, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी आजीवन पेंशन.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में आयोजित पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक में पत्रकारों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बैठक में समिति ने नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की। वहीं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह आठ हजार रुपये पेंशन प्रदान किए जाने की भी सिफारिश की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी: फोटो

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले पत्रकारों तथा उनके परिवारों को समय पर राहत और सहयोग उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समिति की नियमित बैठकें आयोजित कर लंबित मामलों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण किया जा रहा है। बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह तथा समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!