
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के ताज पैलेस में उस समय खुशियों का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया, जब शादी समारोह के दौरान बारात में आए कुछ युवकों पर महिलाओं से कथिक छेड़छाड़ करने का आरोप लगा।
देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। हंगामे की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया।

जानकारी के अनुसार पुहाना निवासी युवती का रिश्ता मेहवड कलां गांव के एक युवक से हुआ था। जिसमें आज यानि मंगलवार को कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कला गांव से बारात ताज पैलेस पहुंची थी। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की।
इस घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ, और मारपीट हुई। जिससे शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई।
आखिरकार सहमति बनी कि बारात बिना निकाह के वापस लौटेगी। साथ ही शादी समारोह में हुए खर्चे के भुगतान और कुछ दिन पहले दहेज में दिए गए सामान को वापस करने पर भी दोनों पक्ष राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस वापस चली गई।
बताया जा रहा है कि फैसला निपटने के बाद जैसे ही दुल्हा पक्ष अपने घर जा रहा था तो पीछे से आकर दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें हैं। मौके मौजूद दुल्हा पक्ष के लोग घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। समझौते के बाद ऐसा फैसला लिया गया जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार झबरेडा क्षेत्र से दूसरे दूल्हे को विवाह स्थल पर बुलाया गया और मंडप में बैठी दुल्हन का निकाह उसी के साथ कराने की तैयारी शुरू कर दी गई।

इस अनोखे घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया। लोग इस शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है और आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने पर की जाएगी। नोट:: खबर को अपडेट किया गया



