उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कार की मांग, दूसरी शादी और तीन तलाक का आरोप::

विवाहिता ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता को पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है।

फाइल फोटो

इतना ही नहीं महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

फाइल फोटो

दरअसल, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, तहरीर में बताया गया है कि साल 2015 में उसका निकाह (उत्तर प्रदेश) के जनपद शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी. निकाह में मायके पक्ष ने सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल समेत अन्य दहेज दिया था. महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही उसका पति कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

फाइल फोटो

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी, वहीं, पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध थे और उसने उससे दूसरा निकाह भी कर ली. जिसका विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर निकाल दिया।

फाइल फोटो

पीड़ित महिला का कहना है कि उसने पहले महिला हेल्पलाइन में भी मामले की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने कोतवाली पिरान कलियर में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है

इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी: फोटो

पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!