उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

राज्यसभा सांसद के भाई पर कार्रवाई नहीं तो कुर्सी छोड़ें सीएम धामी”:

धनोरी कॉलेज प्रकरण में भीम आर्मी का अल्टीमेटम, एसआईटी और विजिलेंस जांच की दोबारा उठी मांग, कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे नारे....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के चर्चित धनोरी नेशनल इंटर कॉलेज (एनआईसी) प्रकरण ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा दिया है।

एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भीम आर्मी कार्यकर्ता:फोटो

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

भीम आर्मी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन से जुड़े कई गंभीर मामलों की शिकायतें लंबे समय से विभिन्न विभागों में लंबित हैं, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि मामले में राज्यसभा सांसद के भाई का नाम भी चर्चाओं में है, बावजूद इसके अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कानून सबके लिए बराबर है तो प्रभावशाली लोगों पर भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्ञापन में कॉलेज प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें फर्जी सदस्यता और चुनाव कराने, वर्ष 2012 की चतुर्थ श्रेणी नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं, सरकारी धन के दुरुपयोग, महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने, ग्राम समाज की भूमि के कथित अवैध विक्रय तथा बिना वैध लीज के सरकारी भूमि पर संस्थान एवं व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने जैसे मामलों का उल्लेख किया गया है। इन सभी बिंदुओं की एसआईटी और विजिलेंस से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग दोहराई गई।

वहीं उनका कहना था कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो भीम आर्मी बड़े स्तर पर जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाने तक आंदोलन नहीं रुकेगा। भीम आर्मी ने मांग की है धामी जी भ्रष्टाचारीयों के खिलाफ कार्रवाई करो नहीं तो कुर्सी छोड़ो. इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार, सचिव मोनू कुमार बेडपुरिया, विकास, सचिन, सद्दाम, अजहर अली, कन्हैया कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!