
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और तेज कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए बाइक चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नई बस्ती निवासी शाहनवाज को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वसीम निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी की सूचना दी थी, सूचना मिलते ही पिरान कलियर पुलिस ने बिना समय गंवाए जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी शाहनवाज से कई अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके। पुलिस टीम में अपर उ०नि० राम अवतार, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।



