उत्तरकाशी पुलिस ने “रन फॉर यूनिटी” के मौके पर लगाई दौड़: एसपी कमलेश उपाध्याय ने सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया
एसपी कमलेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, शपथ दिलाई...(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तरकाशी जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
एसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में एकता का संदेश लिखे पोस्टर लेकर दौड़ लगाई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
वही उत्तरकाशी की एसपी कमलेश उपाध्याय ने भी “Run For Unity” आयोजन के तहत गंगोत्री फिजिकल अकैडमी के युवक व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से पैदल दौड़ लगाई।
जोकि पुलिस लाइन ग्राउंड में सम्पन्न हुई। वही एसपी कमलेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों और अन्य विभाग के अधिकारियों को साइबर अपराध, महिला अपराध एवं अधिकार, यातायात नियम, आपराधिक कानून, उत्तराखंड पुलिस ऐप आदि के संबंध में विस्तारपुर जानकारी दी।
वही उन्होंने एकता दिवस के मौके पर “RUN FOR UNITY” का आयोजन कर सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। और कानून के बारे में बारीकी से जानकारी दी।



