
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत)
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 14 लोगों को हिरासत में लिया हैं। वही मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में दो पक्षों में मालूमी कहासुनी हो गई। कहासुनी इतने आगे बढ़ी कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। और गाली गलौज शुरू हो गई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।
बताया जा रहा है कि जिसमें एक पक्ष के अकरम उर्फ भोटू, अहसान, रबीन और दूसरे पक्ष की ओर से साकिब, सतीक, डब्बू, जाबिर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वही पुलिस ने मौके से 14 हुड़दंगियों को भी हिरासत में लिया है। झगड़ा एक समुदाय की अलग-अलग बिरादियो के होने के चलते पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। और साथ ही पुलिस झगड़े में शामिल अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई हैं। वही इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे, जिसमे कुछ लोग घायल हुए, घायलों को उपचार के अस्पताल भिजवा दिया गया है। साथ ही मौके से 14 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई हैं।