दरिंदगी करने वाले दरिंदो के करीबियों पर शिकंजा: 4 साल की मासूम की हत्या और विधवा महिला से दरिंदगी के आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर, खड़े हुए सवाल? कब होगी गिरफ्तारी?
सवाल? मासूम बच्ची और विधवा महिला के गुनहगारों की कब होगी गिरफ्तारी?....

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) धर्मनगरी हरिद्वार में महज 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी(आशंका) के बाद हत्या करने वाला आरोपी पड़ोसी और विधवा महिला से रेप के बाद उसके साथ बर्बरता करने वाला भांजा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।

कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरबा तक नहीं पहुंच पाए हैं। और पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई हैं। भले ही पुलिस आरोपी भांजे को पनाह देने वाले करीबियों और परिजनों पर शिकंजा कस रही हैं।

पुलिस ने आरोपी को पनाह देने वाले बाप,भाई समेत 5 करीबियों की गिरफ्तारी कर चुकी हैं। लेकिन दोनों घटनाओं में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी फरार चल रहे हैं।
ऋषिकुल की घटना हुई ताजा….

दिसंबर 2020 में हरिद्वार की ऋषिकुल कॉलोनी में बिटिया की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। और आरोपित ने शव को एक बक्से के अंदर छुपा दिया था। तब इस घटना के विरोध में रोष पूरे उत्तराखंड में नजर आया था।
कोर्ट ने मुख्य आरोपी को अपराधी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी साथ ही 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था वहीं अपराध में सहयोग देने का दोषी पाते हुए मामा को 5 साल की सजा सुनाई गई थी उस पर जुर्माने भी लगाया था। 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी(आशंका) और हत्या के बाद एक बार फिर ऋषिकुल कॉलोनी की घटना ताजा हो गई हैं।
सवाल? मासूम बच्ची और विधवा महिला के गुनहगारों की कब होगी गिरफ्तारी?….

मासूम बच्ची और विधवा महिला के मुख्य गुनाहगारों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। जिसके चलते घटना के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कि पुलिस आखिरकार दोनों दरिंदो को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी?

सवाल यह भी है? कि क्या पुलिस दोनों दरिंदो के खिलाफ “ऑपरेशन लंगड़ा” अभियान चलाएगी? जिसके चलते गुनाहगारों को अपने किए सजा मिल सके। और मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी सजा दिला सके।