Blog

स्वागत: नवनियुक्त जिला डॉक्टर अध्यक्ष मधु सिंह का माजरी गुम्मावाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

महिला को जिलाध्यक्ष बनाना, नारी शक्ति को मजबूत करना हैं...राजबाला सैनी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(एस०के०सैनी) भाजपा के नवनियुक्त जिला डॉक्टर अध्यक्ष मधु सिंह का माजरी गुम्मावाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुड़की डॉक्टर मधु सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कलियर विधानसभा के माजरी में भाजपा नेता राजबाला सैनी के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान कार्यकर्ताओ व भाजपा पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है।

वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। प्रदेश में चर्चा की जा रही थी कि मंगलोर व कलियर दो विधानसभा सीट पार्टी नही जीत पाई है। इन पर विशेष धयान देने की आवश्यकता हैं। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ को आखरी छोर तक पहुंचाने का काम करना हैं। जो महिलाओं को आरक्षण देकर जो सम्मान दिया हैं ओर नारी शक्ति को आगे बढाने का सराहनीय कार्य किया हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से चुनाव में जुट जाए।

राजबाला सैनी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने महिला को जिलाध्यक्ष बनाकर नारी शक्ति के विश्वास को ओर मजबूत किया हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को ओर मजबूत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया हैं। इस मौके पर संदीप ,नितिन, पवन रोड राकेश ,संजय ,विकास मुनेश गौरव मोहन सैनी, राव जमील अहमद ब्रजपाल , अर्जुन पाल नविन पाल ,रामपाल , सुरेश ,अविनाश आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!