इमलीखेड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सैनी ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर किया उद्घाटन
मनोज सैनी बोले: प्राची सैनी को बनाया जाएगा नगर पंचायत इमलीखेड़ा की ब्रांड एंबेसडर
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) नवसृजित नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आर्म रेसलिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत इमलीखेड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सैनी मुख्य अतिथि रूप में पहुंचें। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ किया। और प्राची सैनी का प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया।
इमलीखेड़ा नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सैनी ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेल रही प्राची सैनी 11000 रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मान किया। इसके अलावा अन्य लोगो ने भी प्राची सैनी का सम्मान स्वरूप धनराशि से नवाजा।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने नगर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्राची सैनी ने इमलीखेड़ा नगर पंचायत का नाम रोशन कर रही है। तो हमारा भी दायित्व बनता हैं। कि बेटी का साहस बढ़ाया जाए। इसलिए प्राची सैनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।