“नाजिम त्यागी” की साख बचाने के लिए पत्नी “नगमा”उतरी चुनावी रण में
कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस विधायको की मौजूदगी में नाजिम त्यागी ने प्रभारी पर्यवेक्षक को सौंपा आवेदन, करीबियों से मिला आधी रात का रहस्य? पढ़िए खबर .....
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) नगर पंचायत पिरान कलियर में अध्यक्ष पद के लिए कई पत्नियों की टेंशन बढ़ गई हैं। क्योंकि इस बार महिला सीट आरक्षित होने के कारण पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने अपनी पत्नियों के नाम से दावेदारी पेश की हैं।
जिनमें से नाजिम त्यागी का नाम चर्चाओ का विषय बना हुआ हैं क्योंकि निर्वतमान सभासद नाजिम त्यागी ने अपनी पत्नी “नगमा”को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने अपनी पत्नी नगमा के नाम से कांग्रेस के टिकट से दावेदारी पेश की है। क्योंकि नाजिम त्यागी कांग्रेस का वो चेहरा हैं।
जो विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह खड़े रहे है। लेकिन उनके कदम डगमगाए नहीं। वही नाजिम त्यागी की हर वार्ड और नगर पंचायत में अच्छी पकड़ है। जिसका लाभ उनकी पत्नी को मिलना तय मना जा रहा है।
आधी रात में भी फोन कॉल की पहली रिंग पर मिलता हैं संतोषजनक जवाब… “हां आपका काम हो जाएगा”
जब चुनाव सम्पन्न हो जाता है तो नेता अपना बोरियां बिस्तर बांध कर अपने अपने रास्ते निकल जाते है। लेकिन निवर्तमान सभासद नाजिम त्यागी के साथ कुछ अलग हुआ। उन्होंने सभासद का चुनाव जितने के बाद भी सुख दुख में जनता के बीच रहे। वह शिक्षित और युवा है।
उनको बखूबी मालूम हैं। कि अधिकारियों से किस तरह से काम लिया जाता है करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार आधी रात में भी जब नगर पंचायत कलियर के किसी भी कोने से नाजिम त्यागी के फोन पर किसी पीड़ित या परेशान नगरवासी की कॉल आती हैं। तो उनका हमेशा संतोषजनक जवाब रहा है। “परेशान क्यों होते हो हम हैं ना आपके साथ” और फिर उनके द्वारा उनकी समस्या का समाधान निकाल लिया जाता हैं।
बुजुर्गो की दुआएं कराएगी नैया पार….
मधुर, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण ने नाजिम त्यागी को जनता के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।
नाजिम त्यागी नगर क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और सीनियर सिटीजन (बुजुर्गो) की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान निकाल लेते हैं।
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान सैकड़ों बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ दिलाया हैं। माना जा रहा है कि इस बार बुजुर्गो की दुआएं नाजिम त्यागी नैया पार लगाएगी।