गांव की सरकार: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु
उप चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर लगी लाईनें, पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम सभा कोटा मुरादनगर में उप चुनाव के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं।
प्रधान पद पर उपचुनाव को लेकर आज सुबह मतदान शुरू हो गया हैं। उपचुनाव में निष्कासित पूर्व प्रधान के पुत्र समेत मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।
इसके अलावा गांव की सरकार बनाने में आज ग्रामीण अपने मत का प्रयोग कर अपना ग्राम प्रधान चुनेंगे। और साथ ही मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत चुनावी पेटी में कैद हो जायेगी।
वही 10 अक्टूबर यानी दो दिन बाद उपचुनाव की मतगणना की तिथि तय की गई है। जिसमे ग्राम प्रधान चुना जायेगा।
गौरतलब हैं कि हरिद्वार जिले के धनौरी क्षेत्र के कोटा मच्छाहेड़ी गांव में ग्राम प्रधान के शैक्षिक दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद महिला ग्राम प्रधान को निष्कासित कर दिया गया था।
इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। जिस पर उपचुनाव होना था। उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
सुबह से ही ग्रामीण अपने मत का प्रयोग करने के लिए बनाए गए बूथों स्थलों पर जा रहे हैं। और अपना वोट डाल रहे हैं। वही उप चुनाव के मद्देनजर पुलिस और खुफिया विभाग ने गांव में डेरा डाला हुआ है। सुबह 8 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। वही उपचुनाव को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हैं।