उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नहर किनारे खौफनाक वारदात:

गला कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए दौड़े पुलिस अफसर......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नहर किनारे मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति का गला कटा शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को भी खंगाला और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि मृतक कौन है और वह नहर किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और जांच में जुटे अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी देहात ने पुलिस टीम को घटना की तह तक पहुंचने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। फिलहाल शव की पहचान और मौत की वजह रहस्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!