उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में गरजा प्रशासन का बुलडोजर:

अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ हुई नोकझोक, घेरलू सिलेंडर भी जब्त, तहसीलदार विकास अवस्थी बोले......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। लाखों जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को कलियर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ के निर्देश पर तहसील प्रशासन, दरगाह प्रबंधन और पुलिस की संयुक्त टीम जैसे ही बाजार क्षेत्र में पहुंची, कुछ अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम से बहस शुरू कर दी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं मिला। प्रशासन ने बिना दबाव में आए अभियान जारी रखा और अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया। सिलेंडर जब्त होने पर कुछ देर तक नोकझोंक का माहौल रहा, लेकिन अधिकारियों ने साफ कर दिया कि मेले की व्यवस्थाओं से समझौता नहीं किया जाएगा। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने कहा कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे कलियर क्षेत्र को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि जो लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में नायब तहसलीदार मधुकर जैन, लेखपाल गुलफ़शा, एसएसआई राजेश बिष्ट, लेखाकार राव सद्दाम, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, सुपरवाइजर असलम कुरैशी, सुपरवाइजर राव शारिक, राव सिकंदर समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!