उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए सप्लाई होना था गांजा:

करीब 11 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.....(देखिए वीडियो) 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में इस मेले के दौरान आने वाले कांवड़ियों के लिए नशे की खेप भी हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गई है। बहादराबाद पुलिस ने बीते देर चेकिंग के दौरान गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए तस्कर से करीब 11 किलो अवैध गांजा बरामद भी किया हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलेभर में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

चेकिंग: फाइल फोटो

कोतवाली बहादराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय चेकिंग अभियान कर रही थी, इसी दौरान नहर पटरी रोड के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस ने जब संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने नाम पवन रजक निवासी ऋषिकेश बताया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से करीब 11 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दौरान आरोपित तस्कर ने बताया कि वह यह गांजा कावंड़ यात्रा में सप्लाई किया जाना था।

फाइल फोटो

पुलिस ने आरोपित तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज उसको कोर्ट के समक्ष पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम उप निरीक्षक शमशेर अली, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल शाह आलम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!