उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

खंडित हुआ गंगाजल, भड़क सकता था माहौल:

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी की "सूझबूझ" से टला बड़ा "विवाद".....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड: (बुरहान राजपूत) बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने कुछ पल के लिए पुलिस की धड़कनें बढ़ा दीं।क्रिस्टल वर्ल्ड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कार और बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

फाइल फोटो

टक्कर के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर राजस्थान के अलवर जा रहे एक कांवड़िए को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसकी कांवड़ में रखा पवित्र गंगाजल भी खंडित हो गया।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी: फोटो

घटना की सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी बिना देर किए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घायल कांवड़िए को सुरक्षित निजी अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार कराया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए खंडित हुए गंगाजल की व्यवस्था स्वयं कराई।

हरिद्वार से दोबारा पवित्र गंगाजल मंगवाकर कांवड़ियों को सौंपा गया, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को सम्मान मिला और संभावित विवाद भी शांतिपूर्वक टल गया।प्राथमिक उपचार के बाद घायल कांवड़िए की स्थिति सामान्य होने पर वह अपने साथियों के साथ पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। पुलिस की इस मानवीय पहल और तत्परता की कांवड़ यात्रियों ने खुले दिल से सराहना की। और शांतरशाह पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!