उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार का प्रहार, 36 घंटे में चोरी का पर्दाफाश:

नाबालिग चोर से चांदी के सिक्के और नगदी बरामद,50 से अधिक CCTV खंगालकर कलियर पुलिस ने सुलझाई वारदात.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई चोरी की घटना का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

फाइल फोटो

पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक विधि-विवादित किशोर को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सिक्के, आभूषण, नगदी और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।

फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहवड़कला निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून को परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और घर में रखे चांदी के सिक्के व नगदी गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल:फोटो

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के पर्यवेक्षण तथा प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Cctv

टीम ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ की तथा आने-जाने वाले मार्गों पर लगे करीब 50 से 70 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के संयोजन से पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली।

फाइल फोटो

लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने 18 जून की रात धनौरी चौकी क्षेत्र से एक 17 वर्षीय विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी गए चार सफेद धातु की प्लेटें, चार चांदी के सिक्के, 10,500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।

फाइल फोटो

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विवेचना शुरू कर दी है। वही पुलिस किशोर के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। आरोपी चोर को बरामद माल सहित किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम द्विव्येश उपाध्याय प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!