उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शहनाई वाले घर में मातम और आंसुओं का सैलाब:

घर से लापता युवती का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, 6 मई को होनी थी शादी.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की के मोहम्मदपुर झाल से आई एक दिल को झकझोर देने वाली खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। एक हफ्ते से लापता चल रही युवती का शव बरामद होने के बाद जहां पुलिस जांच में जुटी है।

वहीं उसके घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। जिस आंगन में कुछ ही दिनों बाद शहनाई गूंजनी थी, आज वहां सन्नाटा और आंसुओं का सैलाब है।

युवती, गोल भट्टा की रहने वाली थी और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी शादी 6 मई को राजस्थान के एक युवक से तय थी। यह प्रेम विवाह था, जिसे लेकर शुरुआत में काफी विरोध भी हुआ।

सांकेतिक फोटो

लेकिन आखिरकार दोनों परिवार मान गए थे। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं—लड़के के घर हल्दी की रस्म भी हो चुकी थी, और रीतू के घर में भी खुशियों की हलचल थी।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 24 अप्रैल को रीतू अचानक लापता हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसकी अपनी बड़ी बहन के साथ फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस छोटी सी तकरार के बाद क्या हुआ, यह अब एक गहरा रहस्य बन चुका है।

परिजनों ने पहले युवती को हर जगह तलाश की, हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 26 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

फाइल फोटो

दिन बीतते गए, उम्मीदें टूटती गईं… और आखिरकार वही हुआ जिसका डर सबसे ज्यादा था। मोहम्मदपुर झाल से रीतू का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों की आंखों के सामने उनकी बेटी के सपने टूट गए, रिश्तेदार और पड़ोसी भी इस दर्दनाक खबर से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह साफ नहीं हो पाया है कि रीतू की मौत के पीछे क्या कारण है—क्या यह आत्महत्या है, हत्या है या कोई और अनकहा सच छिपा है। अब हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है—आखिर रीतू के साथ हुआ क्या?

कोतवाल प्रदीप बिष्ट:फोटो

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि लापता युवती का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!