उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

UP के शहजाद हरिद्वार में बने “शंकर” रजिया बनी सावित्री”: परिवार संग अपनाया हिंदू धर्म, लेकिन?…..(पढ़िए खबर)

करीबियों से बताया खतरा

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में हिंदू धर्म अपना लिया. विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुए शुद्धिकरण के बाद शहजाद शंकर बन गए।इसी तरह उनके पत्नी रजिया से सावित्री और बच्चों के नाम भी बदल दिए गए. धर्म बदलने वाले शहजाद ने कहा- ‘शुरू से ही उनकी हिंदू धर्म में आस्था थी।

वे जिस धर्म से आते थे उन्हें उसकी कट्टरता कभी रास नहीं आई. इस कारण वे कभी नमाज भी नहीं पढ़ते थे. उनका कहना है कि हिंदू धर्म में आकर वे और उनका परिवार खुश है’

पूरे परिवार संग अपना हिंदू धर्म…

शहजाद और उनके परिवार को हिंदू धर्म में शामिल करने वाले धर्म गुरु राम विशाल दास ने बताया कि मोहमद शहजाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों के साथ हिंदू धर्म अपनाया है. शहजाद शुरू से ही हिंदू धर्म में आस्था रखते थे. उन्होंने धर्म परिवर्तन करने के लिए संपर्क किया था।

चंडी घाट पर हुआ शुद्धिकरण……

21 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के चंडी घाट पर ब्रह्मकुंड पर शुद्धिकरण कार्यक्रम कर मोहमद शहजाद के परिवार को हिंदू धर्म में शामिल किया गया. अब उनका शंकर हो गया है. अब वे जीवनभर सनातन धर्म में रहेंगे।

शहजाद से शंकर बने इस बात का सता रहा डर….

धर्म बदलने के बाद शंकर को डर भी सता रहा है. उन्होंने कहा- ‘मेरी शुरू से ही सनातन में आस्था थी. गुरु जी के संपर्क में आने के बाद अब हमने पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म अपनाया है।

लेकिन, कल तो जो लोग मेरे अपने थे, अब वही मेरे लिए खतरा बन गए हैं. धर्म बदलने के कारण वे लोग कुछ भी कर सकते हैं. गुरुजी ही अब हमारी रक्षा करेंगे, वे ही मेरे अपने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!