उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

गौकशी के खेल में महिलाओं की भी एंट्री, बहादराबाद में 50 किलो गौमांस जब्त

महिला समेत 2 गिरफ्तार, 3 आरोपी मौके से फरार...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद क्षेत्र में गौकशी के अवैध कारोबार का एक और मामला सामने आया है, जिसमें इस बार महिलाओं की भी संलिप्तता उजागर हुई है।

(फाइल फोटो)

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 50 किलो गौमांस बरामद किया है।

इस दौरान एक महिला सहित दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी आहट सुनकर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव में एक घेर में गौकशी की जा रही हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

सूचना मिलते ही बहादाबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर एक महिला और एक पुरुष को दबोच लिया।

जबकि 3 आरोपित मौके से भाग खड़े हुए। तलाशी लेने पर मौके से 50 किलो गौमांस बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से गौकशी के इस अवैध धंधे में लिप्त थे और आसपास के इलाकों में गौमांस की सप्लाई करते थे।

पुलिस ने गिरफ्तार महिला और शेर मोहम्मद निवासी मरगूबपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गौकशी और अवैध मांस तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरार आरोपियों के नाम और पता…

  1. आलीम पुत्र अब्दुला नि० ग्राम हल्वाहेडी थाना बहादराबाद हरिद्वार
  2. शमीम पुत्र अख्तर नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
  3. मुस्तकीम पुत्र यामीन नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

पुलिस टीम में…..

  1. शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी
  2. कांस्टेबल चन्दन सिंह
  3. होमगार्ड अभिषेक
  4. महिला होमगार्ड सायराबानो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!