होली मिलन समारोह: श्री ओम यूनिवर्सिटी में खेली गई फूलों की होली, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने इजरायल और ईरान युद्ध को लेकर कही बड़ी बात, मुनिश सैनी ने भी कलियर विधायक पर कसा तंज …(देखिए वीडियो)
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, आयोजक समेत मुख्य अतिथियो ने दी शुभकामनाएं

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) श्री ओम यूनिवर्सिटी रुड़की ( Sharee Om University Roorkee) में होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें फूल, उमंग और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर हुई। इसके बाद अतिथियों ने मंच से उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही, जहां रंगों की जगह पुष्प वर्षा के बीच सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वातावरण पूरी तरह भक्ति, प्रेम और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
वही कार्यक्रम संयोजक कलियर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मुनिश सैनी ने मुख्य अतिथियों का शॉल ओढ़कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।
उन्होंने युवाओं से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वही जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने होली की शुभकामनाएं देते हुए ईरान और इजरायल युद्ध पर भारत में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि युद्ध ईरान और इजरायल के बीच हो रहा है, लेकिन भारत में एक समाज अपनी चूड़ियां तोड़कर विरोध कर रहा है, जोकि गलत हैं।

इसके साथ ही होली मिलन समारोह के संयोजक व कलियर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मुनिश सैनी ने प्रदेश और क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा की जनता की ओर से उनको खूब प्यार मिल रहा है। होली मिलन समारोह में हर समाज के लोग ने प्रतिभाग किया है।
उन्होंने कलियर विधायक फुरकान अहमद पर तंज कसते हुए कहा कि धामी सरकार में कलियर नगर के सौंदर्यकरण के लिए 40 करोड़ रुपए दिए गए हैं। लेकिन मौजूद विधायक आज भी विकास का रोना रोते हैं, जोकि गलत हैं। वही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बनाए, लेकिन अबकी बार बीजेपी को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाना हैं। कार्यक्रम में रुड़की जिलाध्यक्ष मधु सिंह,जिलाध्यक्ष चौधरी सुदेश , चौधरी प्रमोद सिंह,डा० त्रिवेश सैनी,आदित्य रोड, राव अजमल, रवींद्र सैनी, सुरेश सैनी, राव तैय्यब,राजबाला सैनी, अनिल पाल, अजय प्रताप,अभिनव सैनी,आशा धस्माना ,बृजपाल धीमान,पवन तोमर, धीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।




