
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में कानून का डंडा एक बार फिर गरजा है। शांतरशाह चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर मुस्तकीम (निवासी मरगुबपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। लेकिन आखिरकार कानून के शिकंजे से बच नहीं सका।

हरिद्वार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर मे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके मद्देनजर बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने मादक पदार्थों की खरीद फ़रोत करने वाले और गौकशी में शामिल तस्करों पर शिकंजा कसने के अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए थे।

इसी कड़ी में शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रणनीति तैयार की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
इसी दौरान घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी एक नहीं चली।
पुलिस के मुताबिक, मुस्तकीम के खिलाफ गौ-तस्करी से जुड़े कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते ही उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सक्रिय तस्करी गिरोहों में भी हड़कंप मच गया है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहें।



