
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट द्वारा 77 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर संयोजक को बधाई देते रक्तवीरो को मेडल, खाद्य पदार्थ और सर्टिफिकेट भी बांटे। शिविर सफलता पूर्वक संपन्न होने संयोजक पर डॉ राहुल राणा ने डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट और सिटी चेरिटेबल बैंक रुड़की संयुक्त रूप से हर गांव, शहर, कस्बा, बस्तियों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है।
इसी कड़ी में बैंक की ओर से डॉक्टर राहुल राणा के सौजन्य से बढ़ेडी राजपूतान गांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें 45 रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
इस दौरान मौके पर पहुंची मुख्य अतिथि रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कैंप का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तवीरो को मेडल, खाद्य पदार्थ और गिफ्ट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने हुए कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। शिविर और ब्लड बैंक की वजह से आज के समय में तीमारदारों और उनके परिजनों को आसानी से ब्लड मिल जाता है। अब उनको इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
वही इस कार्यक्रम के सयोंजक डॉक्टर राहुल राणा और अनस गाजी ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होते हैं।
वही उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को अपनी टीम की ओर से प्रमाण पत्र और धन्यवाद स्वरूप विशेष सराहना की गई। वही उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ अपना नाम नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।
शिविर में डायरेक्टर राहुल अरोड़ा, स्वेता ध्यानी, प्रतीक कुमार, सरफराज अहमद, डॉक्टर राहुल राणा, डॉक्टर अजमद खान, रवि कुमार, अनस गाजी, राव हसव्वर, राव रशीद, राव मनव्वर समेत अन्य मौजूद रहे।



