हरिद्वार

जिले में बड़े पैमाने पर गौकशी, 1200 किलो गौमांस बरामद

सिकरोड़ा और बुड्ढाहेडी गांव में सक्रिय गौ तस्करों पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक.....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) जनपद हरिद्वार में गोकशी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल:(फोटो)

इस अभियान के तहत पुलिस को गोकशी से संबंधित सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस और भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बोड़ाहेड़ी और सिकरोड़ा गांव में गौ तस्करों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। जहां गोकशी का नापाक कार्य किया जा रहा था।

पथरी थाने से गिरफ्तार गौ तस्कर

छापेमारी के दौरान पथरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम को मौके से करीब 200 किलो गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। जबकि मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि “गिरफ्तार आरोपी साजिद पुत्र आबिद, निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी, थाना पथरी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। किसी भी सूरत में गोकशी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगवानपुर थाना के सिकरोड़ा गांव से गिरफ्तार गौ तस्कर, 7 फरार

वहीं भगवानपुर पुलिस ने सिकरोड़ा गांव में छापेमारी के दौरान 1000 किलो गौमांस बरामद किया हैं साथ ही पुलिस ने 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि 7 गौ तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिलेभर में पुलिस का गौ तस्करों को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक चर्चा का विषय बना हुआ है।

—————————————

पथरी में फरार अभियुक्त….

  1. अकबर पुत्र शरीफ
  2. भूरा उर्फ कोबरा पुत्र अकबर
  3. नदीम पुत्र अकबर

(सभी निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी, थाना पथरी, हरिद्वार के निवासी है)

————————————-

पुलिस टीम में शामिल….

  1. उपनिरीक्षक अजय कुमार
  2. कांस्टेबल नारायण सिंह
  3. कांस्टेबल राकेश नेगी
  4. होमगार्ड अनुज कुमार

—————————————–

भगवानपुर थाना से गिरफ्तार गौ तस्करों का नाम पता….

  1. अलीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र – 23 वर्ष
  2. साकिब पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र – 25 वर्ष

भगवानपुर पुलिस टीम… 

  1. उप निरीक्षक पुनीत दनोषी
  2. अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान
  3. हेड कांस्टेबल सुधीर चौधरी
  4. कांस्टेबल देवेंद्र नेगी
  5. कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा
  6. कांस्टेबल सुशील चौहान
  7. होमगार्ड हेमंत
  8. होमगार्ड उदयपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button