देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, लोगों ने नमाज अदा कर मांगी दुआ
बिना भेदभाव गले मिलकर एक दूसरे को कहा ईद मुबारक
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) आज पूरे देश में पूरे उत्साह के साथ ईद मनाई जा रही है। इस खास मौके पर पूरे देश में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने आसपास की ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के साथ एक-दूसरे को गले कर बधाई दे रहे है।
पूरे देश के कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें सभी एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।
प्रदेश में ईद उल फितर यानी ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ईदगाह और आसपास की जामा मस्जिदो में जुटने शुरू हो गए थे।
ईद के नमाज के लिए रखा गया समय पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा के लिहाज से ईदगाह और आसपास की जामा मस्जिदो में भारी पुलिस बल तैनात रहा है। वही ईद के मद्देनजर खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा।
गौरतलब है कि ईद का त्यौहार रमजान के 30 रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना 11 मार्च से शुरू हुआ था और 10 अप्रैल को पूरे 30 रोजे रखे गए।
रमजान के महीने में रोज़ेदार सुबह सूरज निकलने से लेकर शाम को सूरज डूबने तक कुछ भी खाते पीते नहीं हैं। यहां तक की पानी भी नहीं पीते हैं।
बहरहाल, सउदी अरब समेत खाड़ी के देशों में मंगलवार को ईद का चांद नजर आ गया था और बुधवार को वहां ईद मना ली गई।
क्यूंकि इस बार रमजान के पूरे 30 रोजे रखे गए हैं इसलिए भारत में बृहस्पतिवार को ईद का पर्व मनाया गया। आम तौर पर सउदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद भारत में यह त्यौहार मनाया जाता है।