
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार विश्वविद्यालय में बुधवार को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा के जन्मदिन के अवसर पर श्री सत्य साईं समिति की ओर से आयोजित शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है।
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए,
जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस मौके पर हरिद्वार विश्वविद्यालय के चेयरमैन सीए एसके गुप्ता, नीरू गुप्ता, सचिव नमन बंसल, नितिका बंसल, कुलपति प्रो. डॉ. राजीव महाजन, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्य और कुलसचिव लेफ्टिनेंट सुमित चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्री सत्य साईं समिति की ओर से एमआर अरोड़ा, प्रदीप भंडारी, अमित शर्मा, राजेश, शुभम डबराल, ध्रुव, कार्तिक नामदेव, स्वर्णलता अरोड़ा, ललिता शर्मा, मंजू जायसवाल और सर्वेश गोस्वामी ने भी आयोजन में सहभागिता की।
शिविर के समापन पर आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया।



