उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

डिग्री ही नहीं, पहचान भी जरूरी::

हरिद्वार विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सिखाए करियर बनाने के नए गुर....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से छात्र-छात्राओं को करियर के नए अवसरों और रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। सोमवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रसार क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लिंक्डइन के सही इस्तेमाल और इसके फायदे बताए गए। ‘लिंक्डइन: बिल्ड योर नेटवर्क, क्रिएट अपॉर्च्युनिटीज’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एसडीएस इंडिया ग्रुप के सह-संस्थापक एवं निदेशक रॉबिन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संपर्क बनाना और अपनी योग्यता को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी है। लिंक्डइन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों और कंपनियों से जुड़ सकते हैं और नौकरी के नए अवसर तलाश सकते हैं।उन्होंने छात्र-छात्राओं को लिंक्डइन पर अपनी प्रोफाइल बनाने, अपनी पढ़ाई, अनुभव और उपलब्धियों की जानकारी देने तथा दूसरे लोगों से जुड़ने के तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल भविष्य में करियर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट सीए एसके गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल, वाइस चांसलर डॉ. राजीव महाजन, प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदेश कुमार आर्य, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान और कॉलेज ऑफ फार्मेसी के एचओडी डॉ. अंकित शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!