उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में अतिक्रमणकारियों का “राज”::

सफाई करने पहुंचे कर्मचारी को पीटा, ट्रैक्टर की चाबी तक छीनी....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर में अतिक्रमणकारियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब दरगाह क्षेत्र में साफ-सफाई करना भी कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। सफाई कार्य में जुटे दरगाह कर्मचारी रजब अली के साथ अतिक्रमणकारियों ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि इन लोगों की दबंगई यहीं तक नहीं रुकी, आरोपित युवकों में एक युवक ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गया और ट्रैक्टर की चाबी तक निकाल ली। जाते-जाते युवकों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित रजब अली ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारी का आरोप है कि वह दरगाह क्षेत्र में साफ-सफाई का काम कर रहा था। तभी कुछ अतिक्रमणकारियों ने उससे उलझना शुरू कर दिया। कहासुनी बढ़ी तो गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। सफाई कार्य रोकने के लिए ट्रैक्टर की चाबी निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की खबर मिलते ही दरगाह सुपरवाइजर राव सिकन्दर और अफजाल अली अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद राव सिकन्दर ने फोन पर दरगाह प्रबंधक/तहसीलदार विकास अवस्थी को मामले की जानकारी दी। घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है जब साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी ही दबंग अतिक्रमणकारियों का शिकार होंगे तो दरगाह क्षेत्र की व्यवस्था आखिर कैसे पटरी पर आएगी? फिलहाल दरगाह कर्मचारी रजब अली ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!